आधा शक्ति माता रेणुका पीतांबरा शक्ति साधना महोत्सव आमला में
8मार्च से शक्ति साधना महोत्सव

आधा शक्ति माता रेणुका पिताम्बरा शक्ति साधना महोत्सव
आमला, जिला बैतूल (म.प्र.) – 08 मार्च 2025 को आमला में आधा शक्ति माता रेणुका पिताम्बरा शक्ति साधना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव सिटी पीज लॉन, बंधा रोड़, बोड़खी, आमला में आयोजित किया जाएगा।इस महोत्सव में सद्गुरूदेव कैलाशचन्द्र श्रीमाली जी द्वारा व्यक्तिगत बातचीत और साधनात्मक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। महोत्सव में चिन्तन और आत्मसात करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
महोत्सव के दौरान, होलिका पर्व और चन्द्रग्रहण के प्रभाव से जीवन को सुखद रंगों से परिपूर्ण करने के लिए विशेष साधना की जाएगी।महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को रेणुका धन लक्ष्मी वृद्धि युक्त चेतनाओं से सरोबार होने का अवसर मिलेगा। आद्या शक्ति माता रेणुका पिताम्बरा शक्ति साधना दीक्षा के लिए न्यौ. रूपये 2100/- का भुगतान करना होगा। महोत्सव के आयोजकों ने आमला और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इस महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।