
SDM श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया की अनुकरणीय पहल
आमला अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला के द्वारा एक अनुकरणीय पहल शुरू की गई है जिसमें राजस्व विभाग के अतिरिक्त अपने अनुभाग अन्तर्गत अन्य विभागों में भी, यदि किसी भी कर्मचारियों का जन्म दिन हो, सम्मिलित होकर जन्म दिन मनाया जाता है और शुभकामनाओं के साथ कुछ न कुछ प्यारा सा तोहफा भी भेंट किया जाता है, इसी तारतम्य में आज महिला एवम् बाल विकास विभाग आमला के एक पर्यवेक्षक सु श्री भावना चौधरी के जन्म दिन पर अपना अनमोल समय प्रदान करते हुए, कार्यालय महिला एवम् बाल में सादगी पूर्ण तरीके से जन्म दिन में सम्मिलित हुए और पर्यवेक्षक भावना चौधरी को शुभकामनाएं दी गई, इसके पूर्व भी SDM महोदय द्वारा, महिला एवम् बाल विकास के एक पर्यवेक्षक श्री मति रोशनी धुर्वे के जन्म दिन में सम्मिलित हुए, SDM महोदय की इस अनुकरणीय पहल से कर्मचारियों में नया उत्साह और मनोबल में वृद्धि होती है, कर्मचारी और SDM के बीच जो संकोच व्याप्त रहता है, उसे SDM महोदय द्वारा दूर कर बेझिझक कर्मचारी अपनी समस्या या विभागीय कार्यों की प्रगति सांझा कर रहे हैं, SDM महोदय द्वारा SDM पद का गुमान न करते हुए एकीकृत वातावरण में कर्मचारियों को शासन के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को विकसित क्या जा रहा है, मिलजुलकर अपने कार्य दायित्वों को पूर्ण करने हेतु सिखाया जा रहा है, SDM महोदय द्वारा, कभी भी किसी भी अपने अधीनस्थ कर्मचारी या अधिकारियों से सकारात्मक बातें या चर्चा भी की जाती हैं, ताकि पूरे अनुभाग में सभी विभाग एक दूसरे के समन्वय से अपने दायित्वों को पूर्ण कर सकें