खो खो में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई आमला केवी की वरुणि रावत
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई आमला की वरुणि रावत

खो-खो राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई आमला केवि की वारूणी रावत
केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल की रीजनल स्पोर्ट्स मीट में हुआ चयन
आमला। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल आमला की कक्षा आठवीं की छात्रा वारूणी रावत पिता भरत सिंह रावत का चयन राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल की रीजनल स्पोर्ट्स मीट में हुआ।
परिजनों ने विद्यालय ने दी बधाई
वारूणी रावत को केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल आमला के प्राचार्य मदन मोहन कटियार एवं समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं और बधाई दी। प्राचार्य ने वारूणी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वारूणी के परिजनों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उनके राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। परिजनों ने वारूणी की मेहनत और लगन की सराहना की।
केंद्रीय विद्यालय का नाम रोशन करेगी वारूणी
वारूणी रावत का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है। अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपने विद्यालय और राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।वारूणी रावत के चयन से विद्यालय को उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगी। विद्यालय प्रशासन और स्टाफ उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।