लोकल न्यूज़

तीन माह से नहीं मिली मजदूरी

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

तीन माह से नही मिली मनरेगा के मजदूरों को मजदूरी
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, की नारेबाजी
ज्ञापन सौंपकर दिया अल्टीमेटम
आमला। ब्लॉक में पिछले तीन माह से मनरेगा योजना में मजदूरी करने वाले ग्रामीण मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नही हुआ है। होली का पर्व नजदीक है मजदूर हैरान परेशान है। आज कांग्रेस के सेवादल द्वारा जनपद चौराहा पर प्रदर्शन किया, नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को चेतावनी भी दी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पुलिस बल तैनात था तो वही एस.डी.एम. सहित आला अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियो से चर्चा कर उन्हे समझाईस दी। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस सेवादल के जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि शासन के सभी जनप्रतिनिधियों को समय पर वेतन भत्ता मिल रहा है अधिकारियों को भी समय पर वेतन मिल रहा है पर गरीब मजदूरों को समय पर मजदूरी नही मिल रही है गरीब मजदूर अपनी मेहनत की कमाई के लिए परेशानी झेल रहे है। वही यूवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत हुड़े ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि होली का त्यौंहार नजदीक है सभी मजदूरों को उनकी पूरी मजदूरी का भुगतान होना चाहिए। कांग्रेस नेता महेन्द्रसिंह परमार ने कहा कि ग्राम पंचायतों में समय पर मजदूरोें को मजदूरी मिलना चाहिए। किसान कांगं्रेस के रविकांत उघड़े ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि मनरेगा में मजदूरों के स्थान पर मशीनों का उपयोग किया जा रहा है इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। प्रदर्शन में पूर्व जनपद सदस्य सुखराम कुमरे, पूर्व जनपद सदस्य गोलू देशमुख,यशवंत चढ़ोकार, इमरत उइके, कुंदन यादव, सुरेश चौहान, सुखलाल भोपाकर, सुरखलाल उइके, रमेश प्रजापति, अशोक इवने, शिवराज उइके, घनश्याम यादव, कन्हैया साहु, मोना कनोजे, नितिन सराटकर, कलीराम सिलूकर, रमेश बैठेकर, शनिलाल, सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!