लोकल न्यूज़

26 को महा शिव रात्रि का त्यौहार नगर पालिका कर्मचारियों को नहीं मिला 2माह से वेतन

नगर पालिका कर्मचारियों को नहीं मिला 2माह से वेतन

26 को महाशिवरात्रि का त्यौहार नगर पालिका कर्मचारियों को नही मिला दो माह का वेतन
कर्मचारी ने लगाया कमीशन खाने का आरोप

आमला.नगर पालिका कर्मचारी का वेतन नही होने से कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ते जा रहा है। नपा कर्मचारी सरिता हरोड़े ने लेखापाल पर आरोप लगाते हुए बताया कि लेखापाल चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि से ठेकेदारों का पेमेंट कर रहे है जबकि चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि से कर्मचारियों का वेतन किया जाता है ठेकेदारों का पेमेंट समय पर इस लिए हो जाता है कि उस पेमेंट में कमीशन बंधा होता है इस वजह से कर्मचारियों का वेतन नही किया जा रहा है। सरिता हरोड़े ने आरोप लगया की नगर पालिका में ठेकेदारों ओर लेखा शाखा की साठ-गाठ घाट के साथ अच्छा कमिश्नर फैक्स है इस कारण से कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है

बिना वेतन के कैसे मनाए आने वाले त्यौहार……….

इस माह की 26 तारीख को महाशिवरात्रि त्यौहार मनाया जाएगा।लेकिन नगर पालिका के कर्मचारियों को वेतन ही नही मिल पाएगा तो ऐसे में नपा के कर्मचारी महाशिवरात्रि पर्व नही माना पाएंगे। साथ ही त्यौहार नही माना पायगे ओर तो ओर उनके बच्चों की पढ़ाई भी प्रभवित होगी ।इस विषय मे नगर पालिका की महिला कर्मचारी जो कि सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ सरिता हरोड़े ने बताया कि वार्डो में योजना का लक्ष्य दिया जाता है उसको हम पूरी ईमानदारी से करते है। लक्ष्य की पूर्ति करके देते है। इसके बाद भी नगर पालिका द्वारा समय पर वेतन नही दिया जाता है जिसके कारण प्रति माह की किस्त भी जमा नही हो पा रही है। जिसके कारण खाते का सिविल भी खराब हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।क्योंकि बच्चों की फीस भी जमा नही की जा रही है स्कूलों से नोटिस आ रहे है। नगर पालिका में लेखा शाखा के कर्मचारी संतोषजनक जवाब नही दे रहे है। बार बार वेतन के लिए निवेदन करने पर लेखापाल द्वारा कहा जा रहा है कि राजस्व शाखा के कर्मचारियों का वेतन रोका गया है जबकि कई कर्मचारियों को वेतन दे दिया गया है। इस विषय मे नगर पालिका परिषद के लेखापाल बाबूराव घोटे ने बताया कि 25 कर्मचारियों को वेतन नही दिया गया है राजस्व शाखा के कर्मचारियों का वेतन रोका गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!